बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ खेत में आरोपियों द्वारा गाली-गलौच, छेड़छाड़, मारपीट व मोबाइल छीने का मामला सामने आया है। मामले में महिला पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए एक नामजद सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि मामला बुधवार का है जब महिला खेतों पर काम कर रही थी। तभी गांव का ही एक युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ खेत पर पहुंच गया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी जिसके बाद महिला ने आरोपियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने महिला का फोन छीना और वीडियो डिलीट कर फोन वहीं फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान महिला ने शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे लोगों को आता देख तीनों आरोपी वहां से भाग गए। पहासू थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला से छेड़छाड़, मारपीट करने के मामले में एक नामजद समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



