Sunday, June 7, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरपुलिस अभिरक्षा से फरार 50,000 रुपये के इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस अभिरक्षा से फरार 50,000 रुपये के इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर पुलिस व स्वाट टीम की रविवार की रात पुलिस अभिरक्षा से फरार 50,000 रुपये के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है जिसके कब्जे से पुलिस को अवैध तमँचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है जो वर्ष 2007 को न्यायालय परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था जिसके सम्बंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 1079/2007 धारा 223/224 भादवि पंजीकृत किया गया था। बदमाश के विरुद्ध करीब 08 मुकदमे पंजीकृत है। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2008 में मफरूरी की चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित की गई थी तथा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वर्ष 2009 में 50,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे।
आपको बता दें कि थाना अनूपशहर पुलिस व स्वाट टीम बुलन्दशहर अड्डे पर रविवार की रात संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको रूकने का इशारा किया गया, नही रुका तथा बदमाश द्वारा पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से लेकर संभल रोड की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया तो कुछ दूरी पर कब्रिस्तान के सामने बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद शर्मा पुत्र स्व० रामेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम जखेता थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments