बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के दानपुर क्षेत्र के गांव पोखरपुर में सड़क किनारे लगा एक बिजली का खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। खम्भा टूटकर नीचे की ओर झुक गया है। जिससे किसी बड़े हादसे के होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग काफी व्यस्त रहा है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन गुजरते है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त खम्बे को ठीक करने की मांग की है, ताकि किसी भी हादसे को होने से रोका जा सके।
क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा दे रहा हादसे को नयोता
RELATED ARTICLES


