बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव कुरली में नीम का हरा पेड़ काटने का मामला सामने आया है। पुलिस को मौके से पेड़ काटने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने नीम का हरा पेड़ काटने पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि गांव कुरली में नीम का हरा पेड़ था। जिन्हें कुछ लोगों द्वारा काट दिया गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल को जांचा। मामले में पुलिस ने धर्मवीर सिंह निवासी गांव नत्थूगढ़ी, शमशाद, आमिर और वीरपाल निवासी गांव ऐंचाना, रहीमुद्दीन मोहल्ला पीरखां गुलावठी को नामजद कर वृक्षों के संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से हरे नीम की लकड़ी के पांच गोटे, कुल्हाड़ा, आरा आदि अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की में जुटी हुई है।
हरा पेड़ काटने पर पांच लोगों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
0
114
Previous article
RELATED ARTICLES


