बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव भटपुरा में विधायक लक्ष्मी राज के प्रयास से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। विद्यालय के निर्माण के लिए 150 लाख रुपए की लागत आएगी। इसे आसपास के इलाके के छात्रों को सीधा फायदा होगा। गांव भटपुरा में विद्यालय के नाम पर 50 बीघा भूमि पंजीकृत है। अब छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस मंजूरी से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
गांव भटपुरा में 150 लाख की लागत से बनेगा विद्यालय
0
90
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


