Saturday, August 8, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरबाजार में खड़ी बाइक में निकला सांप

बाजार में खड़ी बाइक में निकला सांप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना नगर के मेन बाजार में खड़ी बाइक में सांप दिखाई दिया जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया और सभी दूर खड़े होकर बाइक में छिपे सांप को देखने लगे। स्थानीय लोगों ने बाइक से सांप को किसी तरह बाहर निकाला। सांप के दूर जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार की देर शाम का है। मेन बाजार के रहने वाले सुमित ने बताया कि एक ग्रामीण बाजार में कुछ सामान लेने के लिए आया था और वह अपनी बाइक खड़े कर सामान लेने लगा तभी बाइक से लिपटे एक सांप पर उसकी नजर पड़ी। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं सांप बाइक की सीट के नीचे जाकर छिप गया। लोगों ने कड़ी मश्क्कत कर सांप को बाहर निकाला। सांप के दूर जाने के बाद स्थानीय लोगों व बाइक स्वामियों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments