बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के डिबाई-शिकारपुर मार्ग पर गांव मुमरेजपुर के पास गुरुवार की दोपहर एक टैंकर ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया तथा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार की दोपहर का बताया जा रहा है। जब पहासू थाना क्षेत्र के पठान टोला के रहने वाले दंपति अपने बेटा व बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर डिबाई की ओर जा रहे थे जैसे ही बाइक मुमरेजपुर गांव के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 32 वर्षीय दिलशाद पुत्र बाबू खां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चे घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने 6 वर्षीय जयान को मृत घोषित कर दिया तथा 28 वर्षीय पत्नी साबरा तथा नौ वर्षीय बेटी माहीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि टैंकर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
टैंकर ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत व पत्नी-बेटी घायल
RELATED ARTICLES


