Thursday, May 7, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरऑनलाइन ठगी किये गये कुल 27,500/- रुपये पीड़ित के बैंक खाते में...

ऑनलाइन ठगी किये गये कुल 27,500/- रुपये पीड़ित के बैंक खाते में कराए वापस


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी किये गये कुल 27,500/- रुपये आरोपी से बरामद किए। इसके बाद थाना स्याना पुलिस ने पीड़ित के बैंक खाते में रूपए वापस करायें।
आपको बता दें कि कासिफ सैफी निवासी कस्बा व थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर द्वारा साइबर पोर्टल 1930 पर ऑनलाइन शिकायत (संख्या-3310426009024) दर्ज की गयी कि उसके बैंक के खाते से अज्ञात साइबर ठगो द्वारा 27,500/- रुपये की ऑनलाइन ठगी की गयी है। इस सम्बन्ध में थाना स्याना साइबर हैल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में थाना स्याना साइबर हैल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा अथक परिश्रम करते हुए पीडित के बैंक खाते में 27,500/- रुपये वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना स्याना पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments