Thursday, May 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरशातिर जिलाबदर अपराधी अवैध चाक समेत गिरफ्तार

शातिर जिलाबदर अपराधी अवैध चाक समेत गिरफ्तार


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को एक जिलाबदर अपराधी अरशद को पुरानी जेल के पास से अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी अरशद शातिर किस्म का अपराधी है जिसे न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट बुलन्दशहर द्वारा 11 मार्च 2026 को 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान अरशद पुत्र सगीर कुरैशी निवासी फर्रासान थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments