Tuesday, February 24, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरशिक्षिका के साथ की युवक ने छेड़छाड़ व मारपीट, मां-बेटे पर मुकदमा...

शिक्षिका के साथ की युवक ने छेड़छाड़ व मारपीट, मां-बेटे पर मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली शिक्षिका के साथ एक युवक द्वारा छेड़छाड करने व मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। मामले मे पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि शिक्षिका ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह गुलावठी के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। काफी समय से प्रशांत नामक युवक उसे परेशान कर रहा था। 18 फरवरी की शाम शिक्षिका के माता-पिता एक शादी समारोह में गए हुए थे। पीड़िता घर में अकेले थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवक घर में दाखिल हुआ और पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे पीटा। आरोप है कि जब पीड़िता अपनी चाची के साथ आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो आरोपी की मां ने मारपीट की। इसके बाद पीड़िता शिक्षिका ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments