बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के दौलतपुर कलां उपकेंद्र पर कार्यरत अवर अभियंता के साथ आठ से दस लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे का है। जब गांव धुंधरावली के रहने वाले आठ से दस लोग आए और गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। दबंगों ने पीड़ित का मोबाइल तोड़ने की कोशिश भी की। मारपिटाई के बाद दबंग पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित अवर अभियंता 33/11 के.वी. उपकेंद्र दौलतपुर कलां में कार्यरत है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
10 लोगों ने मिलकर अवर अभियंता को पीटा
RELATED ARTICLES



