Tuesday, April 14, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरशाहरुख की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शाहरुख की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली पुलिस ने शाहरुख की हत्या में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशांदेही से आलाकत्ल ईट बरामद हुई है। रविवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा उक्त घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं तथा मंगलवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त एक आरोपी को ग्राम कलौली को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया हैं।
आपको बता दें कि 06 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत भईपुरा रोड पर मुर्गा फार्म के पास शाहरुख पुत्र साबिर निवासी रूकन सराय धारी थाना कोतवाली नगर जपनद बुलन्दशहर का शव मिला था। इस सम्बन्ध में मृतक के भाई तालिब की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मुअसं 241/26 धारा 103(1)/238/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान भूरा पुत्र जुल्फिकार निवासी कस्बा व थाना खुर्जानगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments