Friday, April 17, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरनशीला पदार्थ खिलाकर लॉ छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

नशीला पदार्थ खिलाकर लॉ छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक लॉ छात्रा ने एक युवक पर चलती कार में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि पीड़िता ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने उसे नारियल पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे वह बेहोशी की हालत में आ गई। आरोप है कि इसके बाद युवक ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को पहले से जानते थे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments