Friday, April 17, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरतमंचे के बल पर युवक का अपहरण कर दबंगों ने जमकर पीटा,...

तमंचे के बल पर युवक का अपहरण कर दबंगों ने जमकर पीटा, एक गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक युवक को दबंगों ने रास्ते में रोककर तमंचे के बल पर अगवा कर लिया और घर में बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दबंगों के चुंगल से युवक को छुड़ाया। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि पीड़ित आरीफ खां पुत्र अजीज खां निवासी गांव परतापुर ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह गुरुवार की सुबह अपने घर से गुलावठी स्थित गोदाम के लिए निकला था। जैसे ही वह गांव शेरपुर के पास ब्रेकर पर पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे शेरपुर निवासी गजेंद्र और परतापुर निवासी शाबीर पुत्र असगर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व बुग्गी लगाकर उसकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि दोनों दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरीफ के साथ मारपीट शुरू कर दी और तमंचे के बल पर उसे जबरन दूसरी गाड़ी में डालकर अपने घर ले गए। वहां उसे बंधक बनाकर लगातार टॉर्चर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित के परिजन तुरंत थाना गुलावठी पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची और आरीफ को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
पीड़ित का आरोप है कि दबंग उससे पैसों की मांग कर रहे थे। मामले में थाना गुलावठी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments