बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में न्यायिक व्यवस्था की समीक्षा और बाल अपचारियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जिला जज संजय सिंह, जिलाधिकारी कुमार हर्ष व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मॉनिटरिंग सेल की मासिक बैठक की। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के बाद जिला जज संजय सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने वहां रह रहे बाल अपचारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सम्प्रेक्षण गृह प्रशासन को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बुलंदशहर: जिला जज, डीएम और एसएसपी ने मॉनिटरिंग सेल की बैठक कर किशोर सम्प्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण
RELATED ARTICLES


