बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे दवा में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया, जिसके जरिए उसे ब्लैकमेल कर रकम ऐंठी गई।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे मांगता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर: दवा में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुख्य आरोपी समेत 4 पर मुकदमा
RELATED ARTICLES


