Sunday, October 4, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरडेढ़ साल से अधूरी सड़क को लेकर फूटा गुस्सा, ईओ का फूंका...

डेढ़ साल से अधूरी सड़क को लेकर फूटा गुस्सा, ईओ का फूंका पुतला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर पालिका के वार्ड नंबर-1 स्थित शांति चौक में सड़क और नाली का निर्माण नहीं होने से नाराज लोगों ने रविवार को जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका के ईओ अनवर हुसैन और ठेकेदार संजय शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ईओ का पुतला फूंका। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो नगर पालिका का घेराव किया जाएगा।
प्रदर्शन में जाटव विकास मंच के अध्यक्ष कैलाश भागमल प्रधान, वार्ड नंबर-1 के सभासद पति समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले सड़क निर्माण के लिए 38 लाख रुपये का टेंडर पास हुआ था, लेकिन अभी तक सड़क का काम शुरू नहीं कराया गया। उनका कहना है कि ठेकेदार संजय शर्मा को नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
स्थानीय निवासी ओमप्रकाश सिंह और राहुल कुमार ने बताया कि सड़क और नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण क्षेत्र में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। बारिश और गंदे पानी के चलते घरों के साथ-साथ खेतों में भी पानी भर रहा है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से जलभराव के कारण कई मकानों में दरारें तक आ गई हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जलभराव के कारण इलाके में मच्छर, सांप और जहरीले कीड़े निकल रहे हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। लोगों ने नगर पालिका से जल्द सड़क और नाली निर्माण शुरू कराने की मांग की।

ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments