बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद की पुलिस की शुक्रवार की रात अनिल मावी की हत्या में वांछित आरोपी से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है। बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जोकि 04 मार्च 2026 को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत हुई अनिल मावी हत्याकांड में प्रमुख साजिशकर्ता था तथा की घटना से सम्बन्धित मुअसं 214/26 धारा 103(1) बीएनएस में लगातार वांछित चल रहा था।
आपको बता दें कि थाना सिकन्द्राबाद पुलिस टीम शुक्रवार की रात जेवर अड्डा के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको रूकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नही रुका तथा बदमाश द्वारा पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से लेकर ककोड़ रोड की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया तो जौली गेट के पास ग्राम जौली की तरफ मुड़ने पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फार्यारंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निवेश उर्फ नैनू पुत्र अमरजीत निवासी गुर्जर कालोनी थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप है जिसके कब्जे से पुलिस को एक तमँचा मय एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस तथा चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है।
अनिल मावी हत्याकांड: मुख्य साजिशकरता मुठभेड़ में गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



