बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज अदा की गई। ईद पर 150 ईदगाह व 414 मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई और देश में अमन चैन की दुआ की। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा। बुलंदशहर में शनिवार को सुबह नमाज अदा की गई। ईद-उल-फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से परम्परागत ढंग से मनाया गया। इससे पहले मुस्लिम भाई-बहनों ने बाजार में जमकर खरीददारी की। बुलंदशहर के ईदगाह के साथ-साथ नगर की मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा कर देश व परिवार की सुख स्मृद्धि की कामना की। मुस्लिम भाइयों ने सरकार की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया। पुलिस भी दौरान मुस्तैद रही। चाक चौबंद व्यवस्था के बीच नमाज पढ़ी गई। पुलिस ने ड्रोन, सीसीटीवी आदि की सहायता से निगरानी की।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: 150 ईदगाह व 414 मस्जिदों में अदा की गई ईद की...
बुलंदशहर: 150 ईदगाह व 414 मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज़
0
29
Previous article
RELATED ARTICLES


