Thursday, August 27, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरएएसपी ने किया थाना नरसेना का निरीक्षण

एएसपी ने किया थाना नरसेना का निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय द्वारा बुलंदशहर जिले के थाना नरसेना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना नरसेना के कार्यालय, सीसीटीएनएस, मैस, बैरक, मिशन शक्ति केन्द्र, थाने में खडे वाहनों आदि को चेक किया गया तथा थाना प्रभारी नरसेना को अभिलेख पूर्ण करने, अभिलेखों का रखरखाव रखने, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी रखने व थाना परिसर को स्वच्छ रखने एवं प्रतिदिन थानाक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं महिला सम्बन्धी अपराधों पर रोकथाम आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments