बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के बादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर विद्यालय से कीमती सामान चोरी कर ले गए। मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि प्रधानाध्यापक दलमोर सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि स्कूल से इनवर्टर, बैटरी, स्टील कप तथा अन्य उपकरण को चोर चोरी कर ले गए। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
औरंगाबाद: अज्ञात चोर विद्यालय में रखा सामान चोरी कर हुए फरार
RELATED ARTICLES



