Sunday, May 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरगन्ने की परारी के मंडलों में लगी भीषण आग

गन्ने की परारी के मंडलों में लगी भीषण आग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर क्षेत्र के गांव पीपाला में गन्ने की परारी के मंडलों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज लपटों के चलते आग लगातार फैलती चली गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग से बड़ी मात्रा में गन्ने की परारी जलकर राख हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच जारी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments