बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में शुक्रवार की शाम ऑटो में सीएनजी भरवाने जा रहे चालक को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि ऑटो चालक साजिद ने बताया कि वह मोहल्ला व्यापारियन का रहने वाला है। शुक्रवार की शाम ऑटो चालक सीएनजी भरवाने जा रहा था तभी धनोरा गांव के एक युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर युवक ने ऑटो चालक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
ऑटो चालक के साथ गाली-गलौच व मारपीट
RELATED ARTICLES


