बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गया जिसके बाद मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आपको बता दें कि मोहल्ला विशाल नगर डाकखाने वाली गली भूड़ निवासी प्रेम कुमार का कहना है कि उनका भतीजा 35 वर्षीय मोनू मजदूरी करता था। शनिवार की सुबह वह घर से मजदूरी पर जाने के लिए निकला था। सुबह करीब आठ बजे नगर के नुमाइश फ्लाईओवर के पास रेलवे ट्रैक को पैदल पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद मजदूर ने दम तोड़ दिया। कोतवाली नगर प्रभारी का कहना है कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायज है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



