Friday, March 27, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरबबली हत्याकांड: फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल दाव बरामद

बबली हत्याकांड: फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल दाव बरामद


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना पुलिस व स्वाट टीम ने शुक्रवार को बबली की हत्या में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को आलाकत्ल दाव बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन पुत्र रोहताश निवासी ग्राम सुलेला थाना नरसेना जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि 15 मार्च 2026 को थाना नरसैना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घूंघरावली के जंगल में रजवाहे के किनारे एक महिला का सिर कटा हुआ शव मिला था उच्चाधिकारी व थाना पुलिस फील्ड युनिट की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया था तथा शव के पंचायातनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था तथा आस पास के लोगो व सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक महिला की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे थे। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस द्वारा 18 मार्च 2026 को महिला के शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया था। 22 मार्च 2026 को मृतका महिला की मां रामवती, मृतका की पुत्री वर्षा व मृतका का देवर राकेश सोशल मीडिया पर मृतक महिला का फोटो देखकर थाना नरसैना पर आये तथा उनके द्वारा मृतका का सामान व फोटो देखकर उसकी शिनाख्त बबली पत्नी स्व० अजय निवासी कल्याणपुरी दिल्ली के रूप में की गयी। घटना में संलिप्त दो आरोपियों को 23 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने तीसरे आरोपी सचिन पुत्र रोहताश को भी जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments