Friday, May 8, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरअवैध असलहा के साथ जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार

अवैध असलहा के साथ जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा एक जिलाबदर अपराधी फरहान को ग्राम सिद्ध नगला से रिवाडा जाने वाले रास्ते से अवैध तमंचा मय कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त फरहान शातिर किस्म का अपराधी है जिस न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 30 अप्रैल 2026 को 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरहान पुत्र शमशुद्दीन निवासी ग्राम रिवाडा थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments