बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव खरकाली में विवाद के बाद जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। काफी देर तक चले हंगामे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आपको बता दें कि मारपीट के दौरान कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे, पत्थर और रस्सी लेकर एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए। सड़क पर हुए इस हंगामे के चलते राहगीरों में भी खलबली मच गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706



