बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में गुरुवार की सुबह करीब दस बजे झज्जर बोर्ड स्थित कान्हा रेस्टोरेंट के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार महिला दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दंपति झज्जर रोड से गुजर रहे थे तभी सामने से आ रही स्विफ्ट कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई हैं। हादसे के स्थानीय लोगों ने घायल महिला को निजी वाहन की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल
RELATED ARTICLES



