Friday, August 14, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा में अवैध निर्माण पर BKDA का बड़ा एक्शन, तीन निर्माण सील

खुर्जा में अवैध निर्माण पर BKDA का बड़ा एक्शन, तीन निर्माण सील


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (BKDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने खुर्जा के शिकारपुर रोड क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति कराए किए जा रहे तीन अवैध निर्माणों को सील कर दिया। कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया।
प्राधिकरण के अनुसार, यह कार्रवाई उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के क्रम में की गई। टीम ने शिकारपुर रोड स्थित ग्राम बगराई में अरविंद चौधरी पुत्र मलखान सिंह द्वारा करीब 250 वर्ग मीटर क्षेत्र में किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया। इसके अलावा शिकारपुर रोड पर रॉयल रिसॉर्ट से खुर्जा की ओर करीब 70 मीटर की दूरी पर विजेंद्र सिंह पुत्र भगवान सिंह द्वारा करीब 35 वर्ग मीटर में किए गए निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।
वहीं रॉयल रिसॉर्ट से आगे पुलिस चौकी के सामने बम्बे की पटरी पर करीब 75 वर्ग मीटर क्षेत्र में किए गए एक अन्य अवैध निर्माण को भी प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान BKDA के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सहायक स्टाफ और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। प्राधिकरण अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के बाद अवैध निर्माणकर्ताओं में खलबली मच गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments