बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनकी बेटी एक विद्यालय में पढ़ती है। उनके मोबाइल पर एक अश्लील वीडियो आया जो उनकी बेटी का था। इसके बाद पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही एक युवक ने अश्लील वीडियो बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए बेटी से रुपए लिए। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अश्लील वीडियो बनाकर युवती को किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
0
179
Previous article
RELATED ARTICLES



