Tuesday, September 1, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरसीएचसी परिसर में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

सीएचसी परिसर में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार दोपहर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मोहल्ला मदारगेट निवासी करीब 41 वर्षीय राबिन भारद्वाज उर्फ राजा पुत्र शिवकुमार शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राबिन बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे सीएचसी परिसर में अस्पताल स्टाफ की नजर युवक के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही अनूपशहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, राबिन पिछले काफी समय से पारिवारिक परेशानियों के चलते तनाव में रहता था। पत्नी से विवाद के बाद दोनों अलग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि इसके बाद से वह मानसिक तनाव से जूझ रहा था और शराब का सेवन भी करने लगा था। पुलिस की प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकती थी, लेकिन परिजनों ने पुलिस को लिखित रूप से देकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
सीओ अनूपशहर भारत सोनकर ने बताया कि सीएचसी परिसर में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments