Saturday, April 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: 20 अप्रैल को 3 घंटे बिजली कटौती, 5000 उपभोक्ता होंगे प्रभावित

बुलंदशहर: 20 अप्रैल को 3 घंटे बिजली कटौती, 5000 उपभोक्ता होंगे प्रभावित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बिजली विभाग द्वारा 20 अप्रैल को मरम्मत कार्य के चलते निर्धारित बिजली कटौती की घोषणा की गई है। सहायक अभियंता तकनीकी ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 5000 उपभोक्ताओं को इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहने का सामना करना पड़ेगा।
आपको बता दें कि सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। यह कटौती 33 केवी लाइन के नीचे आ रहे पेड़ों की छंटाई और जरूरी मरम्मत कार्य के चलते की जा रही है, ताकि भविष्य में किसी बड़े फॉल्ट या हादसे से बचा जा सके। डीएम रोड, आवास विकास, काली नदी पुल के आसपास के क्षेत्र सहित संबंधित उपकेंद्र से जुड़े सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पहले से ही पेयजल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा गया है कि निर्धारित समय तक धैर्य बनाए रखें और जरूरी काम पहले ही निपटा लें। बिजली विभाग का कहना है कि यह कार्य उपभोक्ताओं की बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments