बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बिजली के दामों में होने वाले बदलाव को लेकर नौ मार्च को नोएडा में एक बैठक आयोजित की जाएगी। पश्चिमांचल प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए है कि बैठक में उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों से बिजली की नई दरों को लागू करने पर विचार विमर्श किया जाएगा।
मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि नौ मार्च को नोएडा में होने वाली समीक्षा बैठक में वर्ष 2024 और 2025 के बिजली टैरिफ को लेकर जनसुनवाई होगी। साथ ही पिछले दो वर्षों में खर्च और राजस्व का क्या संतुलन रहा और उपभोक्ताओं पर कितना भार पड़ा। इसी डेटा के आधार पर आगामी दरों का निर्णय लिया जाएगा।
बुलंदशहर: बिजली की नई दरों को लागू करने के लिए नौ मार्च को नोएडा में होगी बैठक
RELATED ARTICLES



