बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड स्थित एक अवैध होटल से एक मुस्लिम युवक व किशोरी बरामद हुई है जिसके बाद स्याना तहसीलदार तत्काल मौके पर पहुंचे और अवैध ओयो होटल को सील कर दिया। इसी के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में होटल और थाने पर हंगामा कर प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि कोतवाली स्याना क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी विपिन बजरंगी ने खानपुर थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की रात लगभग नौ बजे सूचना मिली कि खानपुर पेट्रोल पंप के पास अवैध रूप से संचालित ओयो होटल में एक हिन्दू किशोरी और मुस्लिम युवक पिछले पांच-छह दिनों से रुके हुए हैं। जब वह अपने साथियों के साथ होटल पहुंचे, तो वहां बिहार के जिला पश्चिम चंपारण थाना नौतन क्षेत्र की एक हिन्दू किशोरी और इसी थाना क्षेत्र के एक मुस्लिम युवक मिले। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन होटल संचालक भाग गए। आरोप है कि मुस्लिम युवक हिन्दू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर होटल संचालक को बेच देता है, और होटल संचालक उन युवतियों को नशा कराकर अवैध रूप से देह व्यापार कराते हैं। इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होटल और थाने पर जमकर हंगामा किया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार स्याना मनोज रावत ने होटल को सील कर दिया है। पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार अजेय ने बताया कि विपिन बजरंगी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बरामद युवक और किशोरी से पूछताछ की जा रही है।
बुलंदशहर: अवैध ओयो होटल से झांसी निवासी एक मुस्लिम युवक व किशोरी बरामद, होटल सील
RELATED ARTICLES


