बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में जन औषधि दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर में जन औषधि चेतना यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत लल्लाबाबू चौराहे से हुई जिसे शहर कोतवाल धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जागरूक किया गया।
जन औषधि चेतना यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों को प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना की जानकारी दी। यात्रा के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे जन औषधि केंद्रों से दवाइयां लेकर अपने स्वास्थ्य खर्च को कम कर सकते हैं। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस योजना के बारे में जानकारी देने का भी आह्वान किया गया।
बुलंदशहर: जन औषधि दिवस पर निकली चेतना यात्रा
RELATED ARTICLES



