बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में गुलावठी रोड पर गांव पीरबियानी के पास बाइक और बुग्गी की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार, घायल बाइक सवार अपनी बेटी से मिलकर अपने गांव मसोता लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी बाइक की बुग्गी से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर: बुग्गी से टकराई बाइक, दो लोग गंभीर घायल
RELATED ARTICLES


