Tuesday, July 21, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबररेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, सिर पर गंभीर चोट...

रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से टक्कर लगने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments