Saturday, November 21, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरबुलंदशहर: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 28 वर्षीय युवती...

बुलंदशहर: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 28 वर्षीय युवती का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के खानपुर थाना इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आम के बाग में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। सोमवार को शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान खानपुर क्षेत्र के गांव निवासी 28 वर्षीय सोमवती के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, युवती रविवार को किसी बात से नाराज होकर घर से चली गई थी। इसके बाद सोमवार को उसका शव आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से युवती का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। थाना प्रभारी अनु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, युवती द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दांतों को स्वस्थ रखने के टिप्स, नि:शुल्क सलाह हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || पहली मंज़िल, राजकृष्ण कॉम्प्लेक्स, कमल डोसा के पास, फ्रीगंज रोड, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments