बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न के मामले के आरोप लगाए है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर दिल्ली के रोहिणी थाने में तैनात दरोगा समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि पीड़िता ने औरंगाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 24 फरवरी 2023 को जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद निवासी रोहिणी थाने में तैनात दरोगा सुखपाल सिंह के बेटे लवजीत तोमर के संग हुई थी। शादी में करीब 50 से 55 लाख रुपए खर्च हुए थे इसके अलावा दहेज में 11 लाख नकद और एक लग्जरी कार भी दी गई थी। पीड़ित पक्ष द्वारा इतना कुछ देने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग पैसे की मांग कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल में उनके पति की एक महिला मित्र भी रहती थी जिसका विरोध करने पर बात बिगड़ती चली गई। पीड़िता का कहना है कि पिछले साल 12 फरवरी को घर पर वह और उसके दरोगा ससुर अकेले थे। दरोगा ससुर अकेले का मौका पाकर कमरे में घुस गया। कमरा बंद कर पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने लगा और मार पिटाई भी की। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घायल पीड़ित महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पीड़ित महिला थाने पहुंची और पति लवजीत तोमर, सास रीता, जीजा फाल्गुनी यादव और दरोगा ससुर सुखपाल सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न अधिनियम की धारा में एफआईआर दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार दरोगा ससुर सुखपाल दिल्ली के रोहिणी थाने में तैनात हैं। मामले में थाना अध्यक्ष ने बताया कि दरोगा समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।