Monday, September 14, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरबुलंदशहर: कल दो बजे पहुंचेंगे सीएम योगी, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के...

बुलंदशहर: कल दो बजे पहुंचेंगे सीएम योगी, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकात


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बुलंदशहर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब दो बजे शिकारपुर क्षेत्र के रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस पहुंचकर पूर्व राज्य मंत्री एवं शिकारपुर के दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मुलाकात करेंगे और उन्हें शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस के बराबर में ही मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में हेलीपैड निर्माण समेत अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन और अन्य आवश्यक इंतजामों को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अधिकारियों की ओर से मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिवार से मुलाकात का कार्यक्रम तय होने के बाद शिकारपुर क्षेत्र में प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। कार्यक्रम को लेकर अवंतिका फार्म हाउस और उसके आसपास तैयारियां की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments