Saturday, September 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर : जिला जज की सरकारी गाड़ी डिवाइडर से टकराई, रॉन्ग साइड...

बुलंदशहर : जिला जज की सरकारी गाड़ी डिवाइडर से टकराई, रॉन्ग साइड से आ रही कार को बचाने में हुआ हादसा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में शनिवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के लल्ला बाबू रोड पर जिला जज की सरकारी गाड़ी अचानक डिवाइडर से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि सामने से रॉन्ग साइड कार आ रही थी। उसे बचाने के प्रयास में सरकारी गाड़ी के चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त राहत की बात यह रही कि जिला जज वाहन में मौजूद नहीं थे। गाड़ी में ड्राइवर समेत तीन युवक सवार थे, जो सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया।
सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि हादसे के समय जिला जज गाड़ी में नहीं थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और रॉन्ग साइड से आ रही कार के बारे में जांच की जा रही है।

जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments