बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में सैदपुर रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे मिले 55 वर्षीय व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है। करीब 36 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शव की पहचान गुलावठी के पास अहेरिया मंदिर निवासी कंछी पुत्र जीवन सिंह के रूप में की है।
जानकारी के मुताबिक, कंछी रोजाना खेती के काम के लिए सुबह घर से निकलते थे और देर शाम तक वापस लौट आते थे। लेकिन गुरुवार की शाम वह घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी बीच गुरुवार की रात करीब 8 बजे सैदपुर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए थे।
गुलावठी कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा के मुताबिक, प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि कंछी की मौत रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



