बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बहापुर में प्रस्तावित धरने में शामिल होने जा रहे किसान नेता चौधरी पवन तेवतिया को स्याना पुलिस ने रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद किसानों और समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली।
जानकारी के अनुसार, किसान नेता चौधरी पवन तेवतिया अपने समर्थकों के साथ बहापुर में आयोजित धरने में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान स्याना क्षेत्र में पुलिस ने उन्हें रोक लिया और बाद में हिरासत में लेकर थाने ले गई। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही क्षेत्र में राजनीतिक और किसान संगठनों की गतिविधियां तेज हो गईं।
बुलंदशहर: धरने पर जा रहे किसान नेता चौधरी पवन तेवतिया को स्याना पुलिस ने किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



