Monday, June 1, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित

कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर कलेक्ट्रेट सभागार में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मेधावी विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों तथा अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। आशा है कि ये सभी विद्यार्थी भविष्य में शिक्षा, समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर सदर विधायक प्रदीप चौधरी एवं नगर पालिका परिषद बुलंदशहर की चेयरमैन दीप्ति मित्तल एवं बुलंदशहर सीडीओ निशा ग्रेवाल उपस्थित रहीं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments