Tuesday, July 21, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर : कलेक्ट्रेट पर किसानों ने किया धरना

बुलंदशहर : कलेक्ट्रेट पर किसानों ने किया धरना


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में हजारों किसान सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शहर में पहुंचे। किसानों ने कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों के बड़े प्रदर्शन के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने भूड़ चौराहे से कलेक्ट्रेट तक विशाल संसद मार्च निकाला। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने किया। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और किसानों के शहर में प्रवेश करने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments