Thursday, November 26, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: आज से चार दिन तक पांच घंटे बिजली कटौती, कई कॉलोनियों...

बुलंदशहर: आज से चार दिन तक पांच घंटे बिजली कटौती, कई कॉलोनियों की आपूर्ति रहेगी बंद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में बिजली उपभोक्ताओं को अगले चार दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग की ओर से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र यमुनापुरम प्रथम के 11 केवी चांदपुर फीडर का विभाजन किया जाएगा। इसके चलते प्रतिदिन पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत नगरीय वितरण उपखंड प्रथम के सहायक अभियंता विकास गुप्ता ने बताया कि फीडर विभाजन का कार्य होने के कारण चांदपुर, विकासपुरम प्रथम और द्वितीय, नीलकंठ, डिफेंस कॉलोनी, शिवलोक कॉलोनी, गंगापुरम, ग्रीनकापुरम, उदय नगर और देवी एन्क्लेव सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments