Thursday, November 26, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरयूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, बुलंदशहर में 20 से...

यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, बुलंदशहर में 20 से 28 जनवरी तक होंगी परीक्षाएं


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बुलंदशहर जिले में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 20 जनवरी से 28 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इस बार सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई जाएंगी।
बुलंदशहर को प्रयोगात्मक परीक्षाओं के दूसरे चरण में शामिल किया गया है। जिले के 112 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 86,890 विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद स्कूलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्र व्यवस्थापकों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें परीक्षाओं को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया है।
निर्देशों के अनुसार, विद्यालयों को आवश्यक उपकरण और प्रयोगशालाएं समय से दुरुस्त करने को कहा गया है। वहीं, व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं उनके अग्रसारण केंद्र के विद्यालय में आयोजित होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की निगरानी विद्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। अब परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments