बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले चार पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के बाद तथा ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले चारों पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को घड़ी, शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा और योगदान की सराहना की।
समारोह को संबोधित करते हुए एसपी ग्रामीण ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा देना जिम्मेदारी और समर्पण का कार्य है। सेवानिवृत्ति के बाद भी विभाग के साथ बिताए गए वर्षों का अनुभव और यादें हमेशा साथ रहती हैं। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य, सुखद भविष्य और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर माहौल भावुक हो गया। साथी पुलिसकर्मियों ने भी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान और आत्मीयता के बीच आयोजित विदाई समारोह ने पुलिस विभाग में आपसी सम्मान और सहयोग की भावना को प्रदर्शित किया।
बुलंदशहर: चार पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई
RELATED ARTICLES


