Monday, November 2, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरबुलंदशहर: हाईवे-509 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से युवक की...

बुलंदशहर: हाईवे-509 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से युवक की मौत व तीन घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में अलीगढ़-अनूपशहर नेशनल हाईवे-509 पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कस्बा डड्डू के सामने तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों समेत चार लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक पर सवार करन पुत्र राजेंद्र, गब्बर पुत्र शाहूकार और मुकेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी भोजपुर गढ़िया, थाना जवां, जिला अलीगढ़ छतारी से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कस्बा डड्डू के सामने बाइक ने सड़क पर पैदल जा रहे प्रेमपाल पुत्र चंद्रपाल निवासी चौगानपुर, थाना छतारी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक और पैदल जा रहे प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि हादसे में घायल मुकेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments