बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में माह अप्रैल में मेरठ जोन में प्रथम व प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा “सीएम डैशबोर्ड” के माध्यम से सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय प्रदर्शनों की रीयल-टाइम निगरानी और फील्ड अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया जाता हैं। “सीएम डैशबोर्ड” पर 53 विभागों के 588 से अधिक प्रोजेक्ट्स और योजनाओं की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाती है।
जनपदीय पुलिस द्वारा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध कार्यवाही के परिणामस्वरूप “सीएम डैशबोर्ड” की रैंकिंग में माह अप्रैल में मेरठ जोन में प्रथम व प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस उपलब्धि के लिए समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनसेवा, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बुलंदशहर: “सीएम डैशबोर्ड” की रैंकिंग में माह अप्रैल में मेरठ जोन में प्रथम व प्रदेश में 10वां स्थान किया प्राप्त
RELATED ARTICLES



